🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रकृति की पूजा व अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सीजन 2 का भी होगा आग़ाज विधायक गुलाब कमरो के मुख्य आतिथ्य में सिरौली गौठान में होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम

On: July 16, 2023 2:03 PM

प्रकृति की पूजा व अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सीजन 2 का भी होगा आग़ाज

मनेंद्रगढ़.(वायरलेस न्यूज 17 जुलाई) को पूरे प्रदेश में राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली त्यौहार को प्रकृति के प्रति आस्था का भाव रखते हुए तथा अच्छी फसल होने की कामना के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरेली त्योहार के दिन से ही इस बार प्रदेश में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक के सीजन 2 का आयोजन शुरू किया जा रहा है। कल सोमवार से शुरू होने वाले पारम्परिक खेलों की प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष लोगों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिले में तैयारियां जोरों पर जारी है, उन्होंने सर्व सम्बन्धितों को आवश्यक तैयारी हेतु दिशा-निर्देश दिए हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को पारंपरिक खेलों में भाग लेने प्रोत्साहित करने कहा है। हरेली त्यौहार के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो के मुख्य आतिथ्य में सिरौली गौठान में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
साथ ही सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में पारम्परिक खेलों में जोर आजमाएंगे खिलाड़ी- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक में इस वर्ष 14 खेलों की जगह 16 खेलो का आयोजन होना है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सिरौली के स्कूल ग्राउंड में 12 बजे से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, पिठ्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबीकूद तथा रस्सीकूद एवं कुश्ती को शामिल किया गया है। ये सभी खेल दलीय एवं एकल श्रेणी में आयु वर्ग 18 से कम, 18-40 और 40 से उपर महिला तथा पुरुष दोनो समूह के लिए होगा। राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होकर राज्य स्तर तक 6 चरणों मे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का समापन 27 सितम्बर को होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment