*मुख्यमंत्री ने अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत पर गहरा दुख जताया*
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज) 17 जुलाई/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी में नहाते समय सेंदरी गांव की तीन लड़कियों की पानी में डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। आज सवेरे नहाने गई 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल हैं व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.15अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को बहतराई स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन*
Uncategorized2026.06.15लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सहयोग से संचालित डायलिसिस सेंटर का वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों ने किया अवलोकन
Uncategorized2026.06.15छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पूर्व पहुंचा “चातक” पक्षी, ये वही चातक पक्षी है जिसे कालिदास ने “मेघदूतम” में स्थान देकर सदा के लिए अमर कर दिया था छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पूर्व दिखा “चातक” पक्षी,स्वाति नक्षत्र में भारत से अपना प्रवास समाप्त करअफ्रीका वापस हो जाती है.
Uncategorized2026.06.14नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया


