🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बेलपहाड़ स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित करने की योजना : सांसद सुरेश पुजारी *बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव का लोकार्पण*

On: July 17, 2023 2:26 PM

*यात्रियों को हावड़ा, मुंबई महानगर के साथ ही देश के प्रमुख शहरों के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन की सुविधा |*

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 16 जुलाई 2023)

रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में बेलपहाड़ स्टेशन पर आज दिनांक 16 जुलाई 2023 से 04 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । जिसमें टाटा – बिलासपुर, टाटा – इतवारी, हावड़ा – मुंबई मेल व दुर्ग – राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल है ।
आज दिनांक 16 जुलाई 2023 को बेलपहाड़ स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में माननीय सांसद बरगढ़ श्री सुरेश पुजारी के कर कमलों द्वारा इस सुविधा का लोकार्पण किया गया | इस अवसर पर माननीया विधायक ब्रजराजनगर श्रीमती अलका मोहंती, बेलपहाड़ लखनपुर रेल यूजर्स के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विकास कुमार कश्यप सहित अधिकारीगण कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे ।
अतिथियों के स्वागत पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपलब्ध कराई गई ठहराव की सुविधा व यात्री सुविधा विकास की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुये माननीय सांसद श्री सुरेश पुजारी ने कहा कि यह सुविधा इस क्षेत्रवासियों के लिए सुखद पल है | इस ठहराव की सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा प्रसन्नता व्यक्त की | उन्होने कहा कि इन गाड़ियों के ठहराव की इस सुविधा से इस क्षेत्र के लोगों को अत्यधिक लाभ होगा। बेलपहाड़ स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित करने की योजना के बारे में भी उन्होंने जनता को बताया। कोरोना काल के दौरान रेलवे द्वारा लोगों के जीवन यापन के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ ही जीवन वाहिनी ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु किये गए कार्य को बताते हुए रेलवे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा यात्री सुविधा विकास व विस्तार के साथ ही आवश्यकता के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य हो रहा है । आने वाले दिनों में रेलवे के समग्र विकास के साथ ही यात्री सुविधा विकास के कार्य भी तीव्र गति से होगा ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननीया विधायक ने इस सुविधा के लिए जनता को बधाई दी तथा रेलवे प्रशासन के प्रति आभार प्रगट किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment