*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में उठाया किसानों के राशियों का मुद्दा।*
रायपुर (वायरलेस न्यूज) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने विधानसभा में जिला सहकारी कॉपरेटिव बैंक ब्रांच तोरवा में किसानों के लगभग करोड़ो रुपयों के घोटाले को लेकर सरकार पर सवाल उठाया इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला सहकारी कॉपरेटिव बैंक ब्रांच तोरवा में किसानों के लगभग करोड़ो रुपयों के घोटाले हुए है यानी वहां के अधिकारी जो किसानों के खातों में जमा राशि को गबन कर गये। इसके बावजूद ना तो बैंक के अध्यक्ष जांच करवा पाए, ना ही वहां बैठे सीइओ उस पर कार्यवाही करवा पाए केवल एक एफआईआर लिखवाया गया उसके बाद जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और जमानत के बाद वे बहार भी आगये लेकिन जो किसानों की राशि थी उसका कोई अता-पता नहीं है।
उन्होंने कहा की जिला सहकारी बैंक को किसानों का बैंक कहा जाता है लेकिन जब उसी बैंक में ही किसानों की राशि सुरक्षित नहीं है तो किसान किस पर विश्वास करेंगे। आज किसान अपने पैसों के लिए जगह-जगह आवेदन दे रहे है, धरना प्रदर्शन कर रहे है केवल छ: किसानो की राशि वापस आयी है अन्य सैकड़ों किसानों की राशि की जानकारी किसी को नही है इसी को लेकर विधानसभा परिसर में प्रश्न उठया गया था और प्रदेश की सरकार को सुनिश्चित करने कहा कि किसानों की राशि कब तक वापस करायी जायेगी। जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने जवाब में कहा में कहा कि तीन महीनों में जांच पूर्ण करवाई जाएगी और इसके बाद सभी किसानों का पैसा वापस कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कॉपरेटिव बैंक में इस प्रकार घोटाले होंगे तो जनता का बैंक पर से विश्वास घटेगा। दुर्ग जिले में इसी प्रकार की घटना हुई थी और अभी बिलासपुर में जो घटना घटी है देखकर लगता है कि किसानो की कांग्रेस सरकार कोई चिंता एवं मतलब नहीं है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

