🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुरी अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से लाखों रुपये मूल्य का 7 किलो लावारिस गांजा बरामद

On: July 22, 2023 6:30 PM

आपरेशन नारकोस………… पुरी अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से लाखों रुपये मूल्य का 7 किलो लावारिस गांजा बरामद

गोंदिया। वायरलेस न्यूज । रेल सुरक्षा बल गोंदिया के प्रभारी की सक्रियता से आपरेशन नारकोस’ के तहत गुप्त सूचना पर दिनांक 22 जुलाई 23 को आरपीएफ गोंदिया विशेष टीम ने ट्रेन संख्या 12843 पुरी अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से लाखों रुपये मूल्य का 6.640 किलो लावारिस गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। रेल सुरक्षा बल गोंदिया प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि वे लगातार स्टेशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो पर अपनी टीम को सक्रिय कर दिया था इसी बीच आज शनिवार दिनांक 22.जुलाई 23 को आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक वी.के.तिवारी के नेतृत्व में जब जवानों द्वारा गोंदिया स्टेशन परिसर व यात्री गाडियों में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी एवं चेकिंग करते हुए ‘ऑपेरशन नार्कोस’ चलाया जा रहा था तब एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त जवानों द्वारा ट्रेन संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गोंदिया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-03 पर समय 15.10 बजे आगमन उपरांत गाडी के पीछे गार्ड बोगी से तीसरे जनरल डिब्बे को चेक करते हुए एक चमकीले हरे रंग का ट्रॉली बैग संदिग्ध व लावारिस हालत मे बरामद किया गया । उक्त बैग के बारे में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नही दी गई । इसके पश्चात कार्यवाही करते हुए नियमानुसार उक्त बैग को राजपत्रित अधिकारी विकास सोनावने, अपर तहसीलदार गोंदिया व उपस्थित पंचो के समक्ष खोलकर देखा गया व बारीकी से जाँच की गई तो उसमें खाकी रंग के चार पैकेट (दो बड़े व दो छोटे) पाए गए जिनमें नशीला पदार्थ गाँजा भरा हुआ था और ऊपर से टेप की मदद से लपेटा हुआ था । इसके पश्चात बरामद लावारिस ट्रॉली बैग को गाँजे के चारो बंडलों सहित आरपीएफ पोस्ट गोंदिया लाया गया व उक्त अधिकारियों व गवाहों के समक्ष उसका वजन मापते हुए उसमे से नमूना (सैंपल) निकालकर बाकी बंडल को सील किया गया । तत्पश्चात नियमों का पालन करते हुए बैग व बंडलों को कानूनी कार्यवाही हेतु दस्तावेजों सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया जा रहा है जहाँ विषयांकित मामला दर्ज किया जा रहा है । अपराध क्रमांक अभी अप्राप्त है । बरामद किये गए गाँजे का कुल वजन 6.640 किलो है जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लाखों में है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment