संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का रायगढ़ रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत
रायगढ़। सोमवार की दोपहर प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का रायगढ़ रेलवे स्टेशन में विभाष समर्थकों ने रेलवे स्टेशन में जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत से मंत्री काफी खुश नजर आये।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का रायगढ रेलवे स्टेशन में विभाष के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री अमरजीत भगत राजधानी रायपुर से सोमवार को जल चढ़ाने देवघर बाबाधाम जाने दानापुर एक्सप्रेस से रवाना हुए थे इस दौरान रायगढ़ रेलवे स्टेशन में दोपहर साढ़े 12 बजे रायगढ़ पहुंचते ही रितेश अग्रवाल के नेतृत्व में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। रायगढ़ में हुए इस स्वागत से मंत्री जी काफी खुश नजर आये। इसके पश्चात वे अपनी यात्रा में आगे निकल गए। इस कार्यक्रम के दौरान रितेश अग्रवाल, शारदा सिंह, धीरज देवांगन, सुरेन्द्र सिंह, बाबा भट्ट सहित कांगे्रस के कई नेता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

