🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*डीईओ ने वित्तीय अनियमितता बरतने पर लेखापाल को निलंबित किया*

On: July 25, 2023 4:35 PM

*वित्तीय अनियमितता बरतने पर लेखापाल निलंबित*

बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 25 जुलाई 2023 ) /विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटा में पदस्थ लेखापाल श्री राजेश कुमार प्रताप के द्वारा लगातार वित्तीय अयिमितता बरतने पर बीईओ कोटा के प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्री प्रताप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। लेखापाल श्री राजेश कुमार प्रताप को अनियमितताओं के संबंध में जवाब व स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे किन्तु उनके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करते हुए अपने कार्य व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया गया। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत लेखापाल के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई। लेखापाल श्री राजेश कुमार प्रताप का निलंबन कार्यकाल में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा0उ0मा0शा0 शहीद नूतन, रतनपुर में निर्धारित किया गया है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
रचना/91/829
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment