रायपुर (वायरलेस न्यूज)मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर और जीआरपी रायपुर की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म से आदतन बदमाश को पकड़ा* -25.07.23 को पोस्ट प्रभारी रायपुर , मंडल टास्क टीम के बल सदस्य द्वारा जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन में गस्त एवम चेकिंग के दौरान प्लेट फार्म नं 01पर समय 13.00 बजे आने जाने वाले यात्रियों के बीच हो हल्ला कर शांति भंग करते हुए 01 आदतन बदमाश को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा ,नाम पता पूछने पर अपना नाम सद्दाम अली पिता – वहाब अली उम्र 30 साल, निवासी मनोहर गली, नूरानी चौक, राजा तालाब, थाना – सिविल लाइन,जिला- रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया । संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर ले जाया गया जहां आगे की पूछताछ में उसने बताया कि यात्रियों के मोबाइल /पर्स चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन आया था और स्टेशन में यात्रियों के बीच उपद्रव कर रहा था कि पकड़े गया,चेक करने पर उसके पास कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला , पूर्व में भी जीआरपी थाना रायपुर में इसके विरुद्ध अ.क्र. 82/12,68/14, धारा 379 ipc, एवम 19/16 धारा 401 ipc का मामला दर्ज था, जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर द्वारा उक्त के विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक 36/23 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 25.07.2023 का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

