🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*संभागायुक्त श्री भीमसिंह ने जिला कार्यालय सहित एसडीएम, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण*तहसीलदार के रीडर और नकल शाखा के प्रभारी को शोकाज नोटिस*

On: July 27, 2023 5:22 PM

*तमाम राजस्व रिकार्ड अपडेट व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश*

बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 27 जुलाई ) /कमिश्नर श्री भीमसिंह ने आज जिला कार्यालय सहित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार के रीडर को अभिलेखों की रखरखाव में लापरवाही और नकल शाखा के प्रभारी को नकल प्रदान करने में विलंब करने पर शो कॉस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। श्री सिंह करीब घंटे भर तक एसडीएम व तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और फाइलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकरणों के जल्द निराकरण किए जाने पर बल दिया। पेशी दर पेशी पक्षकारों को न बुलाकर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिलासपुर सहित सभी तहसीलों से हर तरह के प्रकरणों की सबसे पुराने प्रकरणों की जानकारी मंगाई है। संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला कार्यालय की खाद्य शाखा, कलेक्टर न्यायालय शाखा, नाजरात शाखा,नजूल, वित्त एवं स्थापना, भू अभिलेख सहित कई शाखाओं के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से इन शाखाओं के कामकाज की जानकारी लेकर अभिलेखों और दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रखरखाव पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आज की तारीख में राशन कार्ड के लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर पूरी प्रक्रिया समझी। कार्ड समयसीमा में बनाकर हितग्राहियों को तत्काल वितरित हो जाने चाहिए। कलेक्टर सौरभकुमार सहित एडीएम आर ए कुरुवंशी,एसडीएम श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment