बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-चांपा रेलखंड के अकलतरा स्टेशन यार्ड पर कल दिनांक 27 जुलाई 2023 को खाली मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गई थी | इसके फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध हो गया था | रात्रि में ही अप लाइन से गाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया था | डाउन लाइन में भी दोपहर 01 बजे से गाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ हो चुका है | मध्य लाइन के मरम्मत का कार्य भी जल्दी ही पूर्ण हो जाएगा |
*आज प्रभावित हुई/होने वाली गाडियाँ*
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08186 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08734/08733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 18250 कोरबा – रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08279 कोरबा – रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08261 बिलासपुर – रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08264 बिलासपुर – टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08210 बिलासपुर – गेवररोड मेमू स्पेशल रद्द रही |
⏩ आज 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रही |
*गंतव्य से पहले रवाना होने वाली गाडियाँ*
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथ कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी, बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ हुई तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रही |
⏩ 28 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया, बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ हुई तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रही |
⏩ आज 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, बिलासपुर स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना हुई तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रही |
⏩ आज 28 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, बिलासपुर स्टेशन से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
*यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध –*
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में कोरबा, चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु निःशुल्क बस सेवा का प्रबंध किया गया | उन्हे बिलासपुर स्टेशन तक बस सुविधा प्रदान कर ट्रेन से उनके गंतव्य स्टेशन रवाना किया गया | शिवनाथ एक्सप्रेस के यात्रियों को कोरबा से लिंक एक्सप्रेस से बिलासपुर तक तथा बिलासपुर से शिवनाथ एक्सप्रेस में उनके गंतव्य तक पहुँचाने का प्रबंध किया गया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

