🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मनप्रीत सिंह साहनी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त

On: July 29, 2023 8:51 AM

मनप्रीत सिंह साहनी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नियुक्त मनेन्द्रगढ़.जिला एम सी बी के वरिष्ठ कांग्रेसी मनप्रीत सिंह साहनी के दारा बताया गया की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा , ए आई सी सी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , टी एस बाबा उपमुख्यमंत्री , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज , सहप्रभारीगण चंदन यादव , सप्तगिरी उल्का , विजय जागेड रवि घोष के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन सहप्रभारी आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे ।जारी सूची में मनप्रीत सिंह साहनी ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया है और कहा है कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरा करने में वे सदैव संकल्पित रहेंगे.
श्री साहनी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अल्पसंख्यक विभाग के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन एवं सहप्रभारी आशिफ पाशा का छत्तीसगढ़ मे प्रथम आगमन हुआ एवं प्रदेश स्तर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित पदाधिकारियों से मिलकर उनसे आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की थी व उनका साक्षात्कार लिया था जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था के जल्द ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है.।

विगत एक वर्ष से प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन द्वारा लगातार प्रदेश के हर ज़िले का दौरा कर नए कार्यकर्ताओं को विभाग से जोड़ने की मुहीम चलाई जा रही थी, इस तारतम्य में प्रदेश के 25 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया था और संभावित पदाधिकारियों की सूची बनाई गई थी.।
प्रदेश प्रभारियों ने बैठक के बाद संभावित पदाधिकारियों की सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को भेज उनसे अनुमोदन लेकर उसे आज आधिकारिक रूप से जारी किया है.।
अल्पसंख्यक विभाग कि कार्यकरणी मे
25 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गईं है अभी बस्तर संभाग एवं दुर्ग,भिलाई, बेमेतरा, मोहला मानपुर, रायपुर, जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति बांकी है जिसे जल्द कर दी जाएगी
प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की और मिशन 2023-24 में अब कि बार 75 पार
का लक्ष लेकर काम करने कि अपील की.है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment