*छत्तीसगढ़ के श्री गुजराल सिंह बघेल को ट्रायबल आर्ट कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार*
प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉल
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 29 जुलाई 2023 )/ ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आज जिम कार्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में बाघ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता और इको डेव्हलपमेंट कमेटी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के तीनों टाईगर रिजर्व द्वारा लगाये गए स्टॉलों को देश भर के लोगों ने सराहा। अचानकमार टाईगर रिजर्व अंतर्गत संचालित मैकल शहद सोसायटी (बोइराहा) का वाइल्ड रॉ हनी, गरिमा मंच (गनियारी) के जैविक उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पाद ने लोगों का ध्यान खीचा और इसके बारे में जानने के लिए वनप्रेमियों में उत्सुकता दिखी।
इसके साथ ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के गिद्ध संरक्षण प्रोग्राम व ‘बेल मेटल आर्ट‘ की प्रदर्शनी और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित इको टूरिज्म के जरिए आजीविका आधारित प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के टाईगर रिजर्वों में वन्यप्राणियों तथा मानव के सहअस्तित्व को बनाए रखने के लिए की जा रहे प्रयासों की झलक दिखी।
ग्लोबल टाईगर-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) व चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन श्री सुधीर अग्रवाल, अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री एस. जगदीशन, इन्द्रवती टाईगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर श्री आर.के. चंदकमल, तीनों टाईगर रिजर्व से स्व-सहायता समूह/इको डेवलपमेंट कमिटी के सदस्य सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
*बस्तर के श्री गुजराल सिंह को ट्रायबल आर्ट कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार*
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जुलाई में देश भर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उम्र का कोई बंधन नहीं रखा गया था। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बस्तर के श्री गुजराल सिंह बघेल को ट्रायबल आर्ट कैटगरी ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य मंत्री पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय श्री अश्विनी कुमार चौबे के हाथों श्री सुधीर अग्रवाल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने पुरस्कार ग्रहण किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

