🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कांग्रेस की वादाखिलाफी की वजह से गई संविदाकर्मी की जान – ओपी चौधरी* *ओपी ने कहा मजलुमो की आह कांग्रेस को ले डूबेगी*

On: July 31, 2023 10:39 AM

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- भूपेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आंदोलन रत संविदा कर्मी पंडरिया निवासी की मौत का जिम्मेदार भूपेश सरकार को बताते हुए भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी ने संविदाकर्मी मोतीलाल की जान ली है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नही जाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता और कर्मचारी कांग्रेस को वादाखिलाफी के लिए माफ नही करेगी। जारी बयान में ओपी चौधरी ने कहा सत्ता में आने के पहले कांग्रेस ने कर्मचारियों से नियमितीकरण का वादा किया था । तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल ने 10 दिन में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का लिखित में वादा किया था। लेकिन जन घोषणा पत्र समिति प्रमुख रहे
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव बयान दे रहे है कि संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण मुश्किल है। दूसरी तरफ इनके संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे का बयान है कि
संविदा कर्मियों के नियमियतीकरण हेतु केबिनेट में चर्चा हो रही है।पौने 5 साल से इस तरह झूठे आश्वासन देकर कांग्रेस इस मुद्दे पर टालमटोल कर रही है। इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ओपी ने कहा L पंडरिया में हड़ताली संविदा कर्मी की मृत्यु पीड़ा दाई है। कांग्रेस सरकार मानवीय संवेदना की सारी सीमाएं लांघ चुकी हैं भाजपा ने संविदा कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने संविदा कर्मियों से
नियमितीकरण का झूठा वादा किया। इस वादाखिलाफी की वजह से प्रदेश भर के संविदा कर्मचारियों को अन्न जल का त्याग कर अनशन हेतु मजबूर होना पड़ा है। मृत कर्मचारी की चार माह की बच्ची अनाथ हो गई। आने वाले चुनाव के दौरान मजलुमो की आह कांग्रेस को भी यतीम कर देगी।
*मोदी सरकार ने की गरीबों की सेवा:-ओपी*

*गरीबों की सेवादार,मोदी की भाजपा सरकार*

रायगढ़ :- प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा सही मायने के मोदी सरकार ने गरीबों की सेवा की है। देश के अंतिम पंक्ति में खड़े साधन विहीन लोगो की चिंता करते हुए उस तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। आजादी के बाद से गरीबी खत्म करने का दावा करने वाली पार्टी कांग्रेस एवम इसके परिवार जनों ने पीढ़ियों तक राज किया लेकिन गरीबी खत्म नहीं हो पाई। गरीबों के जीवन सही मायने में सुख-सुविधायुक्त बनाने की दिशा मे मोदी सरकार ने कदम उठाए है। सेवा और सुशासन की भावना के जरिए देशवासियों की समृद्धि के लिये निःस्वार्थ भाव से कार्य करना भाजपा की परिपाटी रही है। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए ओपी चौधरी ने कहा भाजपा सरकार ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया ।देश वासियों को 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाकर महामारी के संकट से उबारा। 50 करोड़ देश वासियों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। 11.66 करोड़ परिवारों को पीने का साफ पानी मुहैया कराया। 4 लाख किलोमीटर की सड़कें बनाई। 11 करोड़ शौचालय बनाएं। 40.82 करोड़ लोगो को बिना गारंटी के ऋण दिया ।3.45 करोड़ आवास बनाकर दिया। 12 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार रुपए सहायता राशि दी। 19.59 करोड़ लोगो के घरों में एलपीजी गैस पहुंचाई। धारा 370 हटवाई गई।तीन तलाक कुप्रथा खत्म की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment