● *प्रेसवार्ता में मीडिया से साझा किये अपना विजन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव समपन्न कराना होगी प्राथमिकता*……
● *सोशल पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम, पुलिसिंग में नवाचार पर किये चर्चा, प्रेस को बताये समाज का प्रतिबिंब*…..
*रायगढ़* । बीते 27 जुलाई को राज्य शासन द्वारा रेंज आईजीपी के स्थानांतरण तथा नवीन पदस्थापना आदेश के परिपालन में श्री राम गोपाल गर्ग (आईपीएस 2007) ने आज दिनांक 31.07.2023 को रायगढ़ रेंज रायगढ़ के प्रथम डीआईजी का पदभार ग्रहण किया गया । इसके पूर्व श्री गर्ग प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा के पद पर सेवाएं दिया जा रहा था । आज अम्बिकापुर से सड़क मार्ग होते रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां सशस्त्र सलामी गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई । सर्किट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार समेत जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया । तदुपरांत श्री गर्ग द्वारा शहर के थाना, चौकी का भ्रमण करते हुये पुलिस कार्यालय में जिले के राजपत्रित अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक लेकर परिचय प्राप्त किये, बैठक में अधिकारियों से जिले की भौगोलिक स्थिति व कानून व्यवस्था की जानकारी लेकर दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया साथियों से रूबरू हुये । प्रेसवार्ता में उन्हें अपने कार्य का विजन और प्रथमिकता बताया गया, प्रेसवर्ता में पत्रकारों द्वारा सोशल पुलिसिंग, कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल पूछे गये, वहीं पत्रकारों की ओर से पुलिस कार्यप्रणाली, सोशल पुलिसिंग के कार्यों पर अपने महत्वपूर्ण सुक्षाव अधिकारियों से साझा किया गया । श्री गर्ग ने मीडिया को समाज का प्रतिबिंब बताते हुये पुलिसिंग में उनकी भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया । उन्होंने रायगढ़ रेंज की व्यवस्था से पुलिसिंग में कसावट के साथ शिकायतों, अपराधों के निराकरण से निश्चित ही आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा बताया गया । प्रेसवर्ता में रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग के कार्य को बेहतर बताते हुये इसे आगे भी चलाया जाना बताया गया तथा अपराधों की रोकथाम और पुलिस प्रणाली में आवश्यक सुधार के लिए अन्य विभागों की तरह पुलिसिंग में भी नवाचार की आवश्यकता बताये और इस पर चर्चा किया गया ।
श्री राम गोपाल गर्ग, वर्ष 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं, वे छत्तीसगढ़ के जिला गरियाबंद, कोरिया, बालोद और विशेष सूचना शाखा में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे । साथ ही उन्होंने महामहिम राज्यपाल महोदय के परिसहाय के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं । वर्ष 2015 से 2022 के बीच श्री गर्ग भारत सरकार के सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे । प्रतिनियुक्ति पश्चात वापस आने के उपरांत वे डीआईजी रेंज राजनांदगांव में अपनी सेवाएं दिए जिसके बाद वे प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा के रूप में सेवाएं दिया जा रहा था, जहां उनका बेहद सफल कार्यकाल रहा । अब वे रायगढ़ रेंज रायगढ़ के प्रथम डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे । सौम्य व सरल स्वभाव के पुलिस अधिकारी श्री राम गोपाल गर्ग पुलिसिंग में कठोर निर्णय लेने से नहीं चूकते ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

