फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों की दी जानकारी
नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन हेतु 2 अगस्त को होगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन
मनेंद्रगढ़, (वायरलेस न्यूज 31 जुलाई 2023 )/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर श्री नरेंद्र दुग्गा ने आज राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में निर्धारित तिथियों की जानकारी दी। इसके तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन के लिए 2 अगस्त निर्धारित है। दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक और मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त निर्धारित है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 निर्धारित है।
कलेक्टर श्री दुग्गा ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों में दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कलेक्टर श्री दुग्गा ने मीडिया के प्रतिनिधियों से विधानसभा निर्वाचन 2023 में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
उन्होने राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने, मतदाता सूची प्राप्त करने, मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाताओं का नाम एवं विलोपित किए गए मतदाताओं की जानकारी दी। उन्होने बताया कि सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों में बेसिक सुविधाओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वीप गतिविधयों के तहत इवीएम मशीन का डिमोंस्ट्रेशन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजेश सिंह, शुद्धुलाल वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से आशीष मजूमदार, आनंद ताम्रकार, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से आदित्यराज डेविड, आम आदमी पार्टी से विकास पाण्डे, बहुजन समाज पार्टी से श्री विनय प्रकाश रक़्सेल राजनीतिक दल के प्रतिनिधि तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

