🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कवयित्री व लेखिका श्रीमती सुषमा पटेल ‘ साहित्य सृजन एवं श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान ‘ से सम्मानित*

On: July 31, 2023 3:49 PM

रायपुर, (वायरलेस न्यूज 31 जुलाई 2023)
साहित्य सृजन संस्थान द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में कवयित्री श्रीमती सुषमा पटेल को साहित्य सृजन एवं श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया । गौरतलब है कि बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती पटेल साहित्य के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से एक सक्रिय लेखिका के रूप में समाज के उत्तरोत्तर विकास में अपना योगदान दे रही हैं। वर्तमान में वे अपने काव्य सृजन के माध्यम से सामाजिक चेतना एवं विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। रुचि की कल्पनाशीलता ने रचनात्मकता की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं, अब तक उनकी कई काव्य रचनाएं विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं।

इसके अलावा डिजिटल माध्यम पर भी विभिन्न वेबसाइट पर श्रीमती पटेल के आलेख,काव्य प्रकाशित हैं। इनकी इसी सृजनशीलता की उपलब्धि के रूप में साहित्य सृजन संस्थान की ओर से इन्हें साहित्य सृजन एवं श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। श्रीमती पटेल के पति श्री प्रेम लाल पटेल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बतौर सहायक संचालक के पद में कार्यरत हैं और उन्हें सदैव लेखन के लिए प्रेरित करते हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment