पैसा जमा कराने जा रहे बुर्जुग व्यक्ति से 66000 रुपये किया था लूट
आरोपी के कब्जे से लूट की रकम 15500 रुपये एवं बैंक पास बुक जप्त
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया
बिलासपुर/चकरभाठा वायरलेस न्यूज। चकरभाठा पुलिस ने बैंक से रकम निकाल कर घर जा रहे बुजुर्ग से 66हजार की रकम लूट कर भागने वाले लुटेरे को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हसिल की है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बद्री प्रसाद सूर्यवंशी पिता स्व रामाधीर सूर्यवंशी उम्र 73 साल निवासी अमसेना थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 31.07.2023 को स्टेंट बैंक मे जमा रकम 66000 रुपये निकालकर पासबुक के साथ अपने पेंट के पाकिट मे रखा था वापस घर जाने के लिये निकलकर पैदल अपने गांव के लिये आटो की तालाश करते हुये करीबन 12ः40 बजे छतौना मोड के तरफ जा रहा था उसी समय एक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत मे प्रार्थी के पास आया और बलपूर्वक जबरदस्ती प्रार्थी के पैकेट मे रखे 66000 रुपये एवं पासबुक को लूट कर भाग गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध 377/2023 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक डी.आर.टंडन के निर्देशन मे थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये आसपास व्यक्तियो से पुछताछ करने पर अनिल नायक होना बताया गया जिस पर चकरभाठा थाना द्वारानाम आरोपी- अनिल नायक उर्फ कबाडी पिता बाबूलाल नायक उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 नयापारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. आरोपी को गिरफ्तार किया तथा लूट की रकम के संबध मे पुछताछ करने पर नशे की हालत मे कही गिर जाना बताया आरोपी के कब्जे से 15500 रुपये एवं बैंक पास को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

