रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा एकताल के प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी परिसर में किया गया पौधरोपण
रायगढ़ -(वायरलेस न्यूज) एकताल के झारापारा के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी परिसर में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक सुभाष चन्द सिदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयुक्ता पंडा व मितानिन कलावती सहित झारापारा की महिला समूह की महिलाएं व गणमान्य जन की उपस्थिति में विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सुभाष चन्द सिदार ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने की शपथ दिलाई। उसके बाद बच्चों की एक सभा को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में पौधों की उपयोगिता को इस प्रकार समझ सकते है कि हमारा पूरा जीवन और खाद्य श्रृंखला पेड़-पौधों पर ही निर्भर है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि धान और गेहूं सहित जितनी फसलें हैं। उनके पौधे हमें खेतों में उगाने पड़ते हैं और उन्हीं पौधों से जो उपज होती है, उसी उपज से विश्व की मानव जाति को भोजन प्राप्त होता है। वहीं यदि पेड़ों की बात करें तो विश्व में जितने भी प्रकार के फल और ड्राई फूड हैं। वे हमें पेड़ों से ही प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त हम जिस प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन को सांस लेने के लिए उपयोग करते हैं। वह भी हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होता है। इसलिए मैं आप सभी बच्चों से यह चाहता हूं कि आप अपने पर्यावरण के संरक्षण के लिए गंभीर हों। इसके अतिरिक्त पेड़ों और पौधों से पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के अन्य जीवों को भी भोजन प्राप्त होता है और उन जीवों को ही मिलाकर हमारा पूरा पारिस्थितिक तंत्र बनता है। इसलिए उन जीवों की उपयोगिता भी हमारे जीवन में है। यही कारण है कि मैं आप लोगों को पेड़-पौधे रोपित करने और उनकी सुरक्षा करने के लिए शपथ दिला रहा हूं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा


