🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से केलो डेम के 6गेट खोले गए *चक्र पथ, एस ई सी एल,कायाघट और सर्किट हाउस का पुराना रपटा डूबा * जिला प्रशासन ने नगर सेना और कंट्रोल रूम को रखा अलर्ट पर *

On: August 3, 2023 5:08 PM

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से केलो डेम के 6गेट खोले गए *चक्र पथ, एस ई सी एल,कायाघट और सर्किट हाउस का पुराना रपटा डूबा * जिला प्रशासन ने नगर सेना और कंट्रोल रूम को रखा अलर्ट पर *आवागमन कई जगह रहा बाधित * पूरे शहर की रही बिजली दस घंटे बंद काफी मशकत के बाद रात को दो बजे कुछ इलाकों में शुरू हुई बिजली सप्लाई * सुबह आठ बजे के बाद हुई बहाल हुई बिजली व्यवस्था *वर्षा कालीन पूर्व मेंटेनेंस की विभाग की खुली पोल रायगढ़ । जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है केलो डेम के 6 गेट जलसंसाधन विभाग ने खोलवाने से केलो नदी के तट वर्ती क्षेत्रों में पानी लबाबल भर गया है कायाघाट रपटा, ए एस ई सी एल रोड चक्रपथ डूब गए है आसमानी गर्जना से बिजली विभाग को भी खासा नुकसान हुआ है दो अगस्त कि रात से तीन अगस्त कि बिजली की आंख मचोली से दो चार हो रहे उपभोक्ता बिजली विभाग की लापरवाही से सुबह आठ बजे तक बिजली सप्लाई शुरू हो पाई है लोगो को पीने और नहाने के पानी के लिए शाम तक तरसना पड़ा। अगस्त पहली हफ्ते में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है केलो डेम के 6 गेट जलसंसाधन विभाग ने खोलवाने से केलो नदी के तट वर्ती क्षेत्रों में पानी लबाबल भर गया है कायाघाट रपटा, ए एस ई सी एल रोड चक्रपथ डूब गए है आसमानी गर्जना से बिजली विभाग को भी खासा नुकसान हुआ है दो अगस्त कि रात से तीन अगस्त कि बिजली की आंख मचोली से दो चार हो रहे उपभोक्ता बिजली विभाग की लापरवाही से दो बजे रात के बाद पूरे शहर की बाधित बिजली सप्लाई धीरे धीरे बिजली विभाग ने युद्ध स्तर पर बिजली सप्लाई को शुरू करने की काम शुरू कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप सुबह आठ बजे तक बिजली सप्लाई शहर के सभी वार्डों में शुरू हो पाई है बिजली सप्लाई बाधित होने का कारण बिजली विभाग कोतरा रोड स्टेशन और आई टी आई के 11केवी फीडर में आए फाल्ट को बता रहे है लोगो को इस वजह से पीने और नहाने के पानी के लिए शाम तक दो चार होना पड़ा । वर्षा पूर्व बिजली विभाग के मेंटेनस की पोल खुली गई । लोग रात भर बिजली सप्लाई बाधित रहने से जोन एक और जोन दो की घनघनाते रहे टेलीफोन लेकिन कई बार फोन बिजी बताने से लोग हलाकान हुए । बिजली सप्लाई सुबह शुरू होने के बाद विभाग के अलावा उपभोताओ ने भी राहत की सांस ली । जाने वाले लोग भी एक मात्र शनि मंदिर मरीन ड्राइव और बेला दुला मरीन ड्राइव और शनि मंदिर चकरपथ का उपयोग कर रहे थे चक्रधर नगर रेल्वे फाटक और जेल रोड की पुल तथा सर्किट हाउस की नई पुल से आना जाना कर रहे थे । चक्रपाथ डूबने से चक्रधर नगर रेल्वे फाटक में तो लबी गाड़ियों की कतार लग जा रही थी। बहराल लोगो ने केलो नदी के बढ़ते जल स्तर को देखने भीड़ सुबह से रात तक देखी गई । केलो परियोजना के कार्यपालन अभियंता श्री पुलेकर मोबाइल पर केलो के अचानक बड़े जल स्तर पर हमारे संवाददाता को बताया कि डेम के 6 गेट खोले गए है जिसकी मुनादी भी करवा दी गई है।
जनसंपर्क विभाग रायगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार। जिले में 646.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज*
चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 3 अगस्त तक 646.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 133.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 570.4 मिली मीटर, पुसौर में 681.8, खरसिया में 424.7, घरघोड़ा में 503.4, तमनार में 639.4, लैलूंगा में 662.8, मुकडेगा में 778.2, धरमजयगढ़ में 769, छाल में 569 एवं कापू में 863.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment