रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 04 अगस्त) । जांजगीर के दीप्ति विहार कॉलोनी के निवासी प्रोफेसर सिंह का 19 साल का बेटा 2 अगस्त की सुबह दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला है, जो अब तक घर नहीं लौटा है।

बेटे के घर नहीं लौटने से माता-पिता परेशान हो गए हैं। आशीष ने मोबाइल भी नहीं रखा है जिसके कारण उसे ढूंढने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 34 घंटे से आशीष से कोई संपर्क नहीं हुआ है। परिजनों ने हर संभावित जगहों पर पतासाजी की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। थक-हारकर परिजनों ने बेटे की गुमशुदगी की सूचना जांजगीर कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर गुमशुदगी का इश्तिहार जारी कर दिया।
आज सुबह प्रोफेसर सिंह को पता चला कि आशीष ने चांपा से आर्टिगा कार रेंट पर लिया है और रायगढ़ के लिए रवाना हुआ था फिर क्या प्रोफेसर सिंह अपने कुछ मित्रों के साथ आशीष की खोजबीन में रायगढ़ आ पहुंचे। जहां उन्होंने रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने हर संभव मदद की बात कहते हुए सीएसपी अभिनव उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी शनिप रात्रे एवं सायबर सेल प्रभारी नंदकिशोर गौतम को आशीष को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी जिसके बाद पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची जहां उन्होंने आरपीएफ टीआई श्री वर्मा के सहयोग से रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आशीष टिकट काउंटर के पास दोपहर करीब 11:40 के आसपास देखा गया लेकिन वहां से यह पता नहीं चल पाया कि आशीष कहां गया है क्योंकि बीती रात भारी बारिश के कारण बिजली बंद थी। रेलवे स्टेशन तथा प्लेटफार्म की सभी सीसीटीवी बंद पड़ी थी। पुलिस ने परिजनों के साथ स्टेशन के बाहर लगे कुछ दुकानों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने की कोशिश की लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला। रायगढ़ पुलिस आशीष को ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है।
आशीष के बारे में परिजनों ने बताया की वो बहुत सीधा लड़का है। कल उसका रिजल्ट निकला था जिसके बाद आशीष ने घर वालों को बिना बताएं
सुबह 9 से 10 बजे के बीच लाल रंग की स्कूटी से चाम्पा पहुँचा और चांपा से आर्टिगा कार किराये पर कर रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां उसने कार के ड्राइवर को अपनी स्कूटी की चाबी दी और कहा कि मैं 2 दिन बाद आकर वापस ले लूंगा। उसके बाद आशीष घर नहीं लौटा। आशीष पावर चश्मा पहनता है और लाल रंग की टीशर्ट के साथ काला लोअर पहना हुआ है। पिता प्रोफेसर सिंह ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को आशीष सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल उनके मोबाइल नंबर 9065554599 पर फोन कर उन्हें सूचित करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

