“श्री बाजपेयी ने 9 अगस्त 1942 आंदोलन में झण्डा फहराया”
बिलासपुर । शा.बहु उद्देशीय उ मा शाला बिलासपुर के विद्यार्थी स्व पं गंगा प्रसाद बाजपेयी ने 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी जी के अव्हान अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में अपने दलनायक स्व चित्रकांत जायसवाल जी के निर्देश पर नगर स्थित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर में अपने दल साथियों के साथ तिरंगा झण्डा फहरा दिया था । प्राचार्य द्वारा विरोध करने पर दल के साथ सड़क से ही मिटटी,पत्थर,धूल उठाकर मार दिया जिससे उन्हें चोंट पहुँची । पुलिस ने गिरफ़्तार क़र लिया । उम्र कम होने के कारण स्कूल के 12-13 साथियों को सिविल लाईन पुलिस ने शाम छोड़ दिया ।
उक्त जानकारी देते हुये उनके पुत्र पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि खादी धारण कर ताउम्र गाँधीवादी एवं विनोबा भावे की जीवन पद्धति को जीवन पर्यन्त निभाया । स्व बिसाहू दास महंत,स्व ठाकुर राजेन्द्र सिंह जी उनके निकटतम वरिष्ट साथी थे । उन्हें मानस ममर्ज्ञ महाकवि एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ बलदेव प्रसाद मिश्रा नानाजी से साहित्य संस्कृति एवं समाजसेवा की प्रेरणा मिली तथा चाचाश्री इन्द्रदत्त बाजपेयी व छोटेलाल बाजपेयी(आज़ाद) के साथी से देशप्रेम व राष्ट्रीयता से अनुप्राणित रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

