प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा संबलपुरी मंडल की बैठक संपन्न
रायगढ़-(वायरलेस न्यूज) इसी माह के 17 या 18 अगस्त को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का कोड़ातराई में आगमन होना है।वे यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एवं आमजन लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत अभिनंदन वंदन के लिए लालायित है।जिला भाजपा द्वारा हर मंडल को कार्यक्रम के लिए कई जिम्मेदारियां दी है उसी के परिपालन के लिए आज जिला भाजपा कार्यालय में संबलपुरी मंडल की बैठक आयोजित की गई।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यानंद राठिया ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता,जिला भाजपा मंत्री एवं संबलपुरी मंडल के प्रभारी सुरेंद्र पांडे के आतिथ्य में मंडल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सत्यानंद राठिया ने कहा की यह हमारा परम सौभाग्य है की राष्ट्र ही नही अपितु विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी का आगमन हमारी पुण्य धरा में होने जा रहा है,जिनको सुनने पूरे विश्व के लोगों में आतुरता रहती है ऐसे जनप्रिय नेता को सुनने का सौभाग्य हमे मिलने वाला है।सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मोदी जी की सभा को सफल बनाने में संकल्पित है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने कहा की भारत माता के वैभव को बढ़ाने,विकसित राष्ट्र बनाने हमारे देश के सपूत प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधानमंत्री की जगह प्रधान सेवक मानकर काम करने वाले सच्चे सेवक का आतिथ्य करने का सुअवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है।मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं की पार्टी जो भी जवाबदारी दे उसके निर्वहन के लिए कार्यकर्ता स्वयं को झोंक दे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की हमारी आतिथ्य परंपरा है। नेवता देने के लिए हम हल्दी चावल लेकर जाते है वैसे ही हम हमारे प्रधानमंत्री के लिए भी नेवता देने घर घर जाएंगे।क्या युवा,क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग सभी उनके आतिथ्य के लिए आतुर है हमे सभी के पास जाना है और सभी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करना है।पार्टी इसके लिए मंडल स्तर पर को भी जो भी लक्ष्य दी है उस पर यह मंडल खरा उतरेगा ऐसा मेरा विश्वास है।
बैठक को मंडल के प्रभारी जिला भाजपा मंत्री सुरेंद्र पांडे,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो ने भी संबोधित किया।बैठक की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना ने रखी वही आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री नारायण पटेल ने किया।मंच संचालन जिला भाजपा के प्रवक्ता मनीष शर्मा ने की।
आज की बैठक में विजय डनसेना,चमेली सिदार,गंगाधर पटेल,पदुमलाल परजा, भोजराम यादव,हेमंत डनसेना,खुशीराम अजय, कन्हई सिदार,प्रकाश त्रिपाठी,अरविंद बिरदी,मुकेश अग्रवाल,सुभाष चौहान,जनपद सदस्य जया सिदार,नीलमणि राठिया, बेदकुमारी कुर्रे,अमित अग्रवाल,अमित गुप्ता,धनुर्जय गुप्ता,भगवानदिन,अशोक डनसेना,जितेंद्र दुबे,गिरधारी पटेल,चंद्रभान दर्शन, डोलनारायण पटेल,रविशंकर राठिया,नीलकंठ श्रीवास,चक्रधर सिदार,जयपाल पटनायक,जय कुमार ड्नसेना,भानुप्रताप पटेल, परसराम यादव,आनद भगत,कमल पटेल,बोधराम प्रधान,गुलाब चंद यादव,यशवंत सिंह,संजय यादव,कुशराम राठिया,हेमराम पटेल एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

