पाली (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री धरसा योजना के तहत करेंगे सिमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण की मांग
—————————————-
ग्राम पंचायत पोंडी में प्रवाहित टाटीनाला नदी क्षेत्रीय ग्रामीण जनों के लिए वरदान है!
इस नदी के कुम्हार पारा तथा लीमघाट पारा तट से ग्रामीण जनों का हमेशा से निस्तारी होता रहा है! नदी जाने के लिए लगभग 100 साल पहले से कुम्हार पारा मार्ग में धरसा बना हुआ है, जहाँ से सभी वर्गों के लोगों के साथ साथ किसानों को निरंतर नदी पार कर मवेशी चराने तथा खेत खलिहान जाना होता है, बरसात के दिनों में यह धरसा उबड खाबड़ तथा पुर्ण रुप से दलदल किचड़ से भर जाता है,
जिसके कारण इस धरसा मार्ग से आवागमन पुरी तरह बंद हो जाता है,तथा लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है,
इस दलदल से भरे तथा उबड खाबड़ जर्जर धरसामार्ग को आवागमन युक्त तथा सुगम बनाने क्षेत्र के पुर्व जनपद सदस्य कय्यूम बेग के आह्वान पर मरम्मत करने मोहल्ला वासीयों के साथ साथ ग्राम वासीयों का हुजूम उमड़ पडा़ और लगातार 8 घंटे के मेहनत से उबड खाबड़जर्जर धरसामार्ग को मरम्मत कर समतल बना दिया गया! पुर्व जनपद सदस्य श्री बेग के इस प्रयास का भारी सराहना किया जा रहा है!
श्री बेग ने कहा है कि इस धरसामार्ग को भविष्य में सुगम बनाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी द्वारा किसानों के हित में संचालित धरसा उन्मूलन योजना के तहत पक्का मार्ग बनाने की दिशा में सिमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण की मांग की जायेगी!!
जनसहयोग से धरसा मरम्मत कर समतल बनाने वालों में प्रमुख रूप से ठिबुराम भानु, चंदलाल श्याम, दिलीप प्रजापति, कैलाश प्रजापति, इतवार सिंह, शिवा धनुहार, मुखीराम प्रजापति, दिलेश्वर ठाकुर, केजुराम प्रजापति सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन शामिल थे!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

