*भाटापारा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने चलाया जा रहा सघन मतदाता जागरूकता अभियान*
भाटापारा (वायरलेस न्यूज) जिला कलेक्टर श्री चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में विगत दिवस दिए गए निर्देशों के परिपालन में विधानसभा क्रमांक 46 भाटापारा के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की जागरण हेतु रैली के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाटापारा के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र बंजारा के निर्देश पर विकासखंड भाटापारा के शासकीय /अशासकीय शालाओं के विशेषकर नवमी से बारहवीं तक के बच्चे अपने अपने क्षेत्र में शिक्षकों, पालको, युवाओं की मौजूदगी में मतदाता जागरण की अपील करते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु संकल्पित हुए। मालूम हो कि 12 एवम 13 अगस्त एवं 18 एवम 19 अगस्त को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु विशेष शिविर लगाया जा रहा है।आर ओ नरेंद्र बंजारा ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में करहीबाजार उ मा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल प्रांगण में भारत के नक्शे की आकृति आधारित मानव श्रृंखला बनाई । शासकीय पंचम दीवान बालिका विद्यालय के छात्राओं के द्वारा रंगोली का आयोजन किया गया। अपरान्ह सत्र में शा गजानन महाविद्यालय आईटीआई कॉलेज एवं स्कूलों के बच्चों उपस्थिति में मतदाता जागरण रैली से नगर भ्रमण करते हुए शत प्रतिशत मतदान हेतु अपील की गई।इस मौके पर महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मतदान की महत्ता की जानकारी देते हुए ऐसी छात्राएं एवं महिलाएं जिनकी उम्र 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है अथवा हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने वोटर हेल्प लाईन द्वारा फार्म 06 की जानकारी दी गई। साथ ही ई व्ही.एम. मशीन का प्रदर्शन कर छात्राओं से मॉक पोल भी करवाया गया। भाटापारा विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के कालेजो, स्कूलों के विद्यार्थियों, युवा समूह एवं विभिन्न विभागो के शासकीय सेवको ने बड़ी संख्या में मतदाता जागरण कार्यक्रम में भागीदारी की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

