रायपुर। (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 21 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

प्रत्याशियों को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चयन समिति ने सूची जारी कर दी है। इससे उन प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल को टिकट दिए जाने को लेकर कहा कि विजय बघेल पहले भी एक बार भूपेश बघेल को हरा चुके हैं, इस बार फिर हराएंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस चुनाव में विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नए चेहरों को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि मापदंड ये है कि जीत की क्या स्थिति है, क्या संभावनाएं हैं, पार्टी के सर्वे में क्या निकला है, ये सारी चीजें केंद्रीय चयन समिति देखती है, इन सबके बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया जाता है। जिसके बाद ये सूची जारी की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

