🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धर्म जागरण प्रमुख राजन जी पहुंचे मृत्युंजय आश्रम जहां संत हरिहरानंद जी से भेंट किया

On: August 19, 2023 8:50 AM

नर्मदा जी की पूजा कर मृत्युंजय आश्रम में संत हरिहरानंद जी से लिया आशीर्वाद

सुरेन्द्र मणि को मिला धर्मजागरण क्षेत्र सह प्रमुख का नया दायित्व

अमरकंटक / (वायरलेस न्यूज) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाकौशल प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख सुरेन्द्र मणि को मध्य क्षेत्र का धर्म जागरण सह प्रमुख बनाया गया है। उनकी जगह महा कौशल प्रांत में धर्म जागरण प्रमुख का दायित्व अब राजन जी को प्रदान किया गया है। विगत दिवस दोनों प्रचारक मां नर्मदा उद्गम मन्दिर अमरकंटक पहुंचे। यहाँ उन्होंने भक्तिभाव के साथ माता नर्मदा जी के दर्शन – पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके बाद वे मृत्युंजय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज से सौजन्य भेंट करने पहुंचे। यहाँ महाराज हरिहरानंद स्वामी और प्रचारकों के बीच अमरकंटक के स्वरुप तथा देश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नवीन दायित्व प्राप्त होने के बाद दोनों प्रचारकों का नर्मदा माई की उद्गम नगरी में प्रथम आगमन था। इस अवसर पर आश्रम में स्वामी हरिहरानंद जी ने सुरेन्द्र मणि जी एवं राजेंद्र जी को रुद्राक्ष की माला पहना कर साल ,श्री फल प्रदान कर उनके यशस्वी ,दीर्घायु जीवन के लिये आशीर्वाद प्रदान किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment