🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यादव समाज द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शामिल होकर दी बधाई

On: September 7, 2023 6:31 PM

यादव समाज द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शामिल होकर दी बधाई

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा बिलासपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गाजे- बाजे के साथ भव्य झांकी का आयोजन कर शोभायात्रा निकाली गई बुधवार को दोपहर 3 बजे समाज के लोगों द्वारा लालबहादुर शास्त्री शाला प्रांगण से लखीराम ऑडिटोरियम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हुए, श्री अग्रवाल ने ध्वजा लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया व झांकी में शामिल राधा – कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कंस रूपी अत्याचारियों को समाज से नष्ट करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए अयोजकगणों को बधाई दी, इस अवसर पर शैलेंद्र यादव, अमित यादव,अनिल यादव,गौरीशंकर यादव,धनंजय यादव,विजय यादव,लल्ला यादव, रंजीत यादव,सुनील यादव, पी. आर. यादव,अभिलेष यादव,शरद यादव,मीनाक्षी यादव,दीपशिखा यादव,विनीता यादव,रजनी यादव समेत बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment