एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन का वितरण
एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आसपास के ग्रामों में विभिन्न रोजगारन्मुखी योजनाएं संचालित किए जाते हैं। जिससे आसपास के ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके। इसी कड़ी में आसपास के ग्रामों के 20 दिव्यांगजनों को तीन माह का सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण एनएचएफडीसी दिल्ली के माध्यम से एमपी कॉर्न भोपाल द्वारा प्रदान कराया गया था। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी 20 दिव्यांग प्रशिक्षुओं को दिनांक 08.09.2023 को परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) एवं श्रीमती अर्चना पुजारी, अध्यक्षा संगवारी महिला समिति के हाथों सिलाई मशीन एवं प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इन सभी प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन मिलने से इनके अतिरिक्त आय में अवश्य ही इजाफा होगा और वे अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं। परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी ने सभी दिव्यांगजनों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जरूर उन्हें स्वरोजगार प्रदान करेगा और इससे उनके जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी होगी।
इस अवसर पर श्री अभिजीत चटर्जी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), श्री विवेक चन्द्र, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सीएसआर अनुभाग के अधिकारी एवं यूनियन-एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

