एनटीपीसी लारा “सुरक्षा नवाचार पुरस्कार 2023” से सम्मानित
बिलासपुर/लारा रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को अपनाते हुए सुरक्षित करने के लिए एनटीपीसी लारा को “सुरक्षा नवाचार पुरस्कार 2023” (Safety innovation award) से नवाजा गया। दिनांक 11 सितम्बर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में एनटीपीसी लारा की वरिष्ठ प्रबन्धक (सुरक्षा) श्री रतन कुमार को रेल्वे बोर्ड के सदस्य (ट्राक्टिओन एंड रोलिंग स्टॉक) श्री नवीन गुलाटी, द्वारा प्रदान किया गया। सुरक्षा एवं मानक फॉरम, भारतीय अभियन्ताओं के संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल करना आपने आप में एक उपलब्धि है।
एनटीपीसी लारा में सुरक्षा को सर्व प्रथम लक्ष को कार्य स्थल पर प्रमाणित किया गया है। जिसके बदौलत लारा परियोजना में लंबे समय से कोई भी सूचित योग्य दुर्घटना घटित नहीं हुआ है। कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों के मध्य सुरक्षा संस्कृति को अपनाने केलिए सभी को पुरस्कृत किया जाता है॰ कोई भी खतरा को पहचान करते हुए सूचित करने के लिए सुरक्षा मित्र बनाए गए है। सुरक्षा मित्रो कों उत्साहित करने के लिए हर महीने सुरक्षा मित्रों को प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।
इस उपलब्धि के लिए कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक ने सभी को बधाई देते हुए, सुरक्षा संस्कृति को अपनाते हुए एनटीपीसी लारा परियोजना को देश का सुरक्षित कार्यस्थल के रूप में पहचान बनाने केलिए आग्रह किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

