*रायगढ़* । आज दिनांक 11.09.2023 को जिला प्रवास में आये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री अजय यादव द्वारा बादल महल, रायगढ़ से संचालित होने जा रहे रायगढ़ रेंज डीआईजी कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के बीच रिबन काटकर शुभारंभ किया गया है । विदित हो कि राज्य शासन द्वारा रायगढ़ रेंज को नया डीआईजी रेंज बनाते हुये भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री रामगोपाल गर्ग की पदस्थापना की गई है, आदेश के पालन में डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा रेंज का चार्ज लेकर पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ से अस्थायी रूप से डीआईजी रेंज रायगढ़ का कार्य संचालन किया जा रहा था जो अब राजापारा रायगढ़ स्थित बादल महल से संचालित किया जायेगा । बादल महल भवन में सुचारू रूप से शासकीय कार्य संचालन के लिए आवश्यक सुधार कार्य कराया गया है । जिले में प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम को लेकर रायगढ़ प्रवास पर आये रेंज आईजी श्री अजय यादव के हाथों आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यालय का उद्घाटन श्री अजय यादव द्वारा किया गया । शुभारंभ कार्यक्रम में डीआईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रायगढ़ श्री तारण प्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी आशुतोष सिंह, सेनानी 16 वाहिनी श्री जितेन्द्र शुक्ला समेत जिले के एवं व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के लिये आये अधिकारीगण व रेंज कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे । कार्यक्रम दौरान आईजी श्री अजय यादव द्वारा मीडियाकर्मियों से रायगढ़ रेंज के बनने से यहां आमजन को इसका लाभ मिलना बताया गया । साथ ही उन्होंने प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी भी मीडिया को दी गई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

