सुबह सुबह चाय पोहे की दुकान पहुंची सांसद गोमती.. सभा में आने का अनुरोध कर बांटा निमंत्रण
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- क्षेत्रीय सांसद गोमती साय आज सुबह स्टेशन चौक के समीप जलाराम नमकीन एवं लाला चाय वाले के यहां पहुंची और मोदी जी की सभा में आने का अनुरोध करते हुए निमंत्रण कार्ड वितरित किया। क्षेत्रीय सांसद गोमती साय को अपने मध्य पाकर लाला चाय के संचालक एवम जलाराम नमकीन के शैलेश चावड़ा भाव विभोर हो उठे।छाता मुड़ा से सायकल में आकर वर्षो से दूध बेचने वाले पटेल जी ने भी सांसद से सौजन्य मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा मोदी जी की सभा में का निमंत्रण सांसद के हाथो पाकर अभिभूत हो गया। सांसद गोमती ने यहां मौजूद लोगो से भी अनुरोध करते हुए निमंत्रण पत्र देकर सभा में आने का आग्रह किया। सांसद गोमती ने एक दिन पूर्व ही भाजपा कार्यालय से महात्मा गांधी रोड होते हुए राम निवास टाकीज चौक से सुभाष चौक तक महिला नेत्री शीला तिवारी मंजुलता नायक महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा के साथ प्रतिष्ठानों में जाकर सभा में सम्मलिति होने का अनुरोध करते हुए निमंत्रण कार्ड वितरित किया।
गोमती साय मोदी जी को वैश्विक स्तर का नेता बताते हुए कहा नौ सालो से दिन रात परिश्रम के जरिए मोदी जी ने देश को विकास की नई ऊंचाई तक ले गए। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ज्ञानेश्वर सिंह गौतम एवम डिग्री लाल साहू मनोज शर्मा भी मौजूद रहे। मिडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों को भी सांसद गोमती ने मोदी की सभा में आने हेतु स्नेह पूर्ण निमंत्रण दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

