🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 22 सितंबर को नुआखाई ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर 20 सितंबर को सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग

On: September 12, 2023 5:19 PM

राष्ट्रपति के बाद मुख्यमंत्री से नुआखाई में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सामाजिक नेता भगवानू नायक ने लिखा पत्र

छत्तीसगढ, ओडिशा सहित देश भर में 20 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा कृषि पर्व नुआखाई

गांव, गरीब, ग्रामीण, मजदूर और किसानों का महापर्व है नुआखाई – भगवानू

रायपुर, छत्तीसगढ़ , (वायरलेस न्यूज) दिनांक 12 सितंबर 2023। नुआखाई जुहार 2023 के कार्यक्रम संयोजक, सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक ने छत्तीसगढ़ शासन के।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को एक पत्र लिखते हुए कृषि पर्व नुआखाई पर गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी 20 सितंबर 2023 को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की मांग की है।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ को धान कटोरा रूप में देश और दुनिया में जाना जाता है, देश के लाखों किसान अपनी पहली फसल को अपने ईष्ट देवी-देवताओं के श्री चरणों में चढ़ाते हुए नवान्न ग्रहण करते है और कृषि पर्व नुआखाई उत्सव धूमधाम से मनाते है। नुआखाई प्रकृति और संस्कृति का एक जीवंत दर्शन है जिसे मानते हुए परिवार, समाज और देश के खुशहाली के लिए ईष्ट देवी देवताओं के साथ ही प्रकृति की भी पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि नुआखाई पर्व भारत में वैदिक काल से लगभग 3000 वर्ष पूर्व से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। उक्त पर्व में सार्वजनिक अवकाश नहीं होने से लाखों किसान भाई बहन इस पर्व को और भी अधिक हर्ष और उल्लास के साथ नहीं मना पाते है चूंकि आप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ ही एक किसान पुत्र है और इस पर्व की महत्ता को भली भांति जानते है इसलिए आपसे विशेष अपेक्षा रखते हुए नुआखाई में सार्वजनिक अवकाश की मांग करते है। ज्ञात हो कि अविभाजित मध्यप्रदेश शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की सरकार के द्वारा सप्तमी में ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई थी जबकि समाज लंबे समय से सामान्य अवकाश की मांग करते आ रही है। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा भी इस वर्ष नुआखाई में आगामी दिनांक 22 सितंबर 2023 को सप्तमी में ऐच्छिक अवकाश की गई है जबकि नुआखाई पर्व गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष भी नुआखाई पर्व गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन ऋषि पंचमी को आगामी दिनांक 20 सितंबर को देश भर में मनाया जाएगा वहीं जानकारी मिली है कि कांकेर जिला के श्रीमान जिलाधीश महोदय के द्वारा अपने प्रशासनिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए नुआखाई पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है जो कि स्वागतोयोग्य है इसलिए कि प्रदेश भर के लाखों गरीब, मज़दूर, किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगामी नुआखाई पर्व के अवसर पर दिनांक 20 सितंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की कृपा करें।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से आगामी दिनांक 20 सितंबर 2023 को कृषि पर्व नुआखाई में सार्वजनिक अवकाश की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से नुआखाई जुहार 2023 कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक, आशीष तांडी, वरिष्ठ समाजिक नेता गोपाल बाघ, समाज सेवी श्री क्षमानिधि नायक, बैकुंठ सोना, सुश्री पिंकी बाघ, अधिवक्ता बिमला तांडी, रूखमणी तांडी, वंदना तांडी, ईश्वरी क्षत्रि, बबिता विभार, प्रीतम महानंद, जितेंद्र नायक, रतन जगत, संजय नायक, मनोज नायक, संतोष क्षत्रि, प्रदीप क्षत्रि, मनसू निहाल, अजीत कुम्भार, घासीराम सोना, राजू सोना, पृथ्वीराज महानंद, प्रकाश महानंद, नरोत्तम नायक, बंटी क्षत्रि, सूरज तांडी, डॉ गोपाल महानंद, डॉ खिरोद महानंद, खगेश सोना, शरद जाल, प्रीति जगत, रोहित नायक, भागीरथी नायक, सत्यानंद तांडी, महेश विभार, रोहित नायक, प्रेम महानंद, जगनाथ सागर, मुकुंद महानंद, बिट्टू क्षत्रि, अधिवक्ता आनंद मुगरी, पारस नायक, देवाशीष नायक, रोहित नायक, शिव दीप, इंदु नायक, रेशमा सोना, अमित चौहान, अनमोल चौहान, भवानी तांडी, गौतम बाघ, मनोज सोना, लकी नायक, वीरेंद्र सोना, विकास सागर, अमित जॉन, रमेश महानंद, जे डी तांडी, राम सागर आदि शामिल है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment