प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन व डीजीपी श्री अशोक जुनेजा
बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 12 सितम्बर 2023) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 14 सितम्बर को रायगढ़ के कोड़ातराई में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन व डीजीपी श्री अशोक जुनेजा आज रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिंदल एयर स्ट्रीप, कोड़ातराई आयोजन स्थल, रूट प्लान के साथ अन्य सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ रहे। मुख्य सचिव श्री जैन व डीजीपी श्री जुनेजा ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, लोगों के आने-जाने के रूट के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने तैयारियों को लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आने वाली गाडिय़ों और रूट प्लान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डीजीपी श्री अशोक जुनेजा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फोर्स की तैनाती और अन्य इंतेजामों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एडीजीपी श्री प्रदीप गुप्ता, आईजीपी गुप्तवार्ता डॉ.आनंद छाबड़ा, बिलासपुर संभाग आयुक्त श्री के.डी.कुंजाम, आईजीपी बिलासपुर श्री अजय यादव, आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला, डीआईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, एसएसपी श्री सदानंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

