रायगढ (वायरलेस न्यूज) 12 सितंबर
आज जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में माननीय विधायक प्रकाश नायक की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की रूपरेखा की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
अनिल शुक्ला ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को खत्म करने की साजिश रच रही है. इस आरोप पर कांग्रेस कमेटी मेँ हुई बैठक में रेल रोको आंदोलन के प्रस्ताव पर बताया कि केंद्र सरकार रेलवे को निजी हाथों में बेचने का षड्यंत्र रच रही है और बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर रही है. इससे रोजाना छत्तीसगढ़ के लाखों यात्रियों को परेशानी हो रही है. इन आरोपों के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन करने की योजना बनाई गई है
इसके तहत बुधवार 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे रायगढ रेलवे स्टेशन में भी रेल रोकी जावेगी इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी विंग के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। इस आंदोलन की कड़ी में सभी कांग्रेसजनों ने माननीय विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में रेल आंदोलन संबंधित पोस्टर लगाने व पाम्पलेट वितरण का कार्य भी किया । उनके साथ पोस्टर अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शुक्ला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,माननीय विधायक प्रकाश नायक,दीपक पांडेय,उपेंद्र सिंह,सलीम नियारिया ,शाखा यादव,विकास ठेठवार,मदन महन्त, राकेश पांडेय,अरुण गुप्ता,डॉ राजू अग्रवाल,रमेश बंसल,संतोष बोहिदार,शकील अहमद सेवादल,रानी चौहान, नारायण घोरे,वसीम खान,आशीष जायसवाल, सत्य प्रकाश शर्मा,विनोद कपूर,नरेंद्र जुनेजा, रिंकी पांडेय,संतोष चौहान,गौरांग अधिकारी,संजय सिंह,दयाराम धुर्वे, रमेश कुमार भगत,हरेराम तिवारी,बीरू गुप्ता,अभिषेक शर्मा,भरत तिवारी,प्रदीप मिश्रा,मनोज भटवलिया, रेखा बरेठ,संजुक्ता सिंह राजपूत,यशोदा कश्यप,अरुणा मेश्राम,केवड़ा बाई, अमरकांत साहू प्रदीप चौहान,गणेश घोरे,वकील अहमद,लक्ष्मण महिलाने,सैय्यद इम्तियाज,हरिराम खूंटे,सुजय राय, मिंटू मजीद,विकास कुमार बोहिदार,वासुदेव प्रधान,मनोरंजन नायक सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

