(वायरलेस न्यूज नेटवर्क)लोकसभा में एक वोट की वजह से अटल बिहारी की सरकार गिरी इस वजह देश में पुनः चुनाव हुआ। वोटो के नाम पर मिली शक्ति के दुरुपयोग की कोई ऐसी मिशाल शायद आजाद भारत में देखने नही मिली। स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने संसद में कहा उनके लिए सत्ता लक्ष्य नही। सत्ता पाने के नाम पर पर्दे के पीछे चलने वाले समझौतो को आम जन मानस के सामने उजागर करना था था। एक वोट की वजह से जाती हुई सरकार की इस पीड़ा को भाजपा के साथ साथ हर देश वासियों ने महसूस किया। लगभग डेढ़ दशक बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हर देश वासी ने मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए 282 सीटो वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई ताकि सांसद में दोबारा एक वोट के नाम पर ऐसा दुरुपयोग दोबारा नही किया जा सके। स्वतंत्र भारत के मोदी जी 15 वें ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। इससे पूर्व वे गुजरात राज्य के 14 वें मुख्यमंत्री रहे। गुजरात की जनता ने उन्हें उनके काम की वजह से 2001 से 2014 तक लगातार चार बार मुख्यमंंत्री चुना। 2013 के दौरान टाइम पत्रिका ने मोदी को पर्सन ऑफ द ईयर के 42 उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया था। विश्वविद्यालय के छात्र जीवन के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में नियमित जाने लगे थे। उनका जीवन संघ के एक निष्ठावान प्रचारक के रूप में शुरू हुआ।सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक की रथयात्रा के संवाहक आडवाणी के प्रमुख सारथी की भूमिका में नरेन्द्र मोदी ही थे।कन्याकुमारी से लेकर सुदूर उत्तर में स्थित काश्मीर तक की मुरली मनोहर जोशी की दूसरी रथयात्रा भी नरेन्द्र मोदी जी की ही देखरेख में आयोजित हुई। 1995 में राष्ट्रीय मंत्री के नाते उन्हें 5 प्रमुख राज्यों में पार्टी संगठन का काम दिया गया जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 1998 में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का उत्तरदायित्व दिया गया। इस पद पर वह अक्टूबर 2001 तक काम करते रहे। इसके बाद वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सादगी चर्चा में रही ।कर्मयोगी की तरह जीवन जीने वाले मोदी ने गुजरात के विकास के लिए पंचामृत योजना,सुजलाम् सुफलाम् ,कृषि महोत्सव,चिरंजीवी योजना,मातृ-वंदना, बेटी बचाओ, ज्योतिग्राम योजना,कर्मयोगी अभियान,कन्या कलावाणी योजना,बालभोग योजना, वनबन्धु विकास कार्यक्रम, जैसी योजनाओं के अलावा 5 लाख परिवारों को रोजगार, उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, आवास,साफ स्वच्छ पेय जल, सिंचाई, समग्र विद्युतीकरण, हर मौसम में सड़क मार्ग की उपलब्धता और शहरी विकास जैसे सूत्रों पर भी काम कर गुजरात को नई ऊंचाइयां दी। देश वासियों के एक एक वोट से मिली शक्ति का मोदी जी ने भारत के विकास के लिए उपयोग किया। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है आने वाले वर्षो में भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। करोड़ों जन धन खाते, हर देश वासी के इलाज हेतु स्वास्थ्य की गारंटी,देश के पहुंच विहीन गांवों तक बिजली पानी सड़क नेट कनेक्टिविटी की सुविधा किसानो को उपज का उचित मूल्य शौचालयो का निर्माण जन धन खाते खोलने का काम उज्जवला योजना के तहत महिलाओ के गैस देने का काम गरीबों के लिए आवास बनाने का काम युद्ध स्तर पर हुआ। पूर्ववर्ती सरकारें किसानो खेती के लिए ब्याज में ऋण देने का काम करती थी लेकिन वर्तमान मोदी सरकार हर बार खेती पहले नगद सहायता मुहैया करा रही इस सहायता राशि के लिए किसानों को भटकने की जरूरत नही बल्कि घर बैठे ही उन्हें यह राशि मिल जाती है। पहले सरकार एक रुपया भेजती थी जनता तक दस पैसा मिलता था लेकिन मोदी सरकार गरीबों के हक का पूरा पैसा उनके खाते में भेज रही। मोदी सरकार ने गरीबों के हक में डाका डालने वाले खूनी पंजे से मुक्ति दिला दी।देश वासियों से वोटो के रूप में मिले अपार जन समर्थन की वजह से धारा 370 हटाकर फूलो की घाटी कश्मीर को आतंक से मुक्त किया। देश वासियों को आतंकी घटनाओ से मुक्ति दिलाई। राम मंदिर के निर्माण का काम पूर्णता की ओर है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरूति से निजात दिलाई। समान नागरिक सहिता की दिशा में मोदी सरकार सभी से सहमति बनाकर काम कर रही है। नए संसद भवन में लोकसभा की शुरुवात नए भारत के निर्माण का प्रमाण बन गया।
रायगढ़ की जनता के लिए मोदी जी के सानिध्य का सुअवसर..
हर पल देश के लिए जीने वाले विश्व के नेता मोदी जी का आगमन कोड़ा तराई में हो रहा है उनका सानिध्य हम सभी को भारत के नवनिर्माण का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेगा। राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने के लिए आ रहे मोदी जी को आप सभी सुनने अवश्य जाए
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

