पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 17 को
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 13 सितम्बर 2023) /विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों लिए पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 17 को सवेरे 11 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते शहर के बुधवारी बाजार के समीप स्थित रेलवे विभाग के नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा जिले के सभी कारीगर और शिल्पकारों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
योजना अंतर्गत ऐसे शिल्पकार और कारीगर जो कारपेंटर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी-चटाई-झाडू बनाने वाले, गुड़िया खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी इत्यादि को उनके कार्य में और कौशल विकास कर तथा पहचान कर उनकी योग्यता क्षमता और उत्पादकता में वृद्धि करने के उद्देश्य से आधुनिक औजार एवं टूल कीट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु कम ब्याज दर पर बिना कॉलेटरल के बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाएगा। योजना के तहत पात्रता रखने वाले शिल्पकार एवं कारीगर अपना पंजीयन चॉईस सेंटर के माध्यम से करा सकते है। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों का होना अनिवार्य होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

