सुनील रामदास ने अंचल वासियों को गणेश चतुर्थी की दी शुभकामनाएं
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ ) – गणेश चतुर्थी सनातन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बहुत पावन पर्व है, क्योंकि यह दिवस प्रथम पूज्य भगवान गणेश के अवतरण दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की रायगढ़ अंचल वासियों को भाजपा कार्यकर्ता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सनातन हिन्दू परम्पराएं उत्सव धर्मिता वाली परम्पराएं हैं और इस उत्सव धर्मिता से समाज के अर्थ व्यवस्था को गति मिलती है। जिससे समाज के हर व्यक्ति के पास अर्थ पहुंचता है और समाज का हर वर्ग उस उत्सव में भाग लेता है। भारत में उत्सवों के अभिप्राय को दो स्वरूपों में प्रतिस्थिापित किया गया है, एक आर्थिक स्वरूप और दूसरा आध्यात्मिक स्वरूप तथा इन उत्सवों को दोनों स्वरूपों से जोड़कर हमारे पूर्वजों द्वारा रखा जाना एक दूरदर्शिता पूर्ण बनाई गई सामाजिक व्यवस्था है। क्योंकि एक स्वरूप से समाज में भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, तो वहीं दूसरा स्वरूप उस स्रष्टा के प्रति आभार प्रदर्शन का है, जिसके द्वारा यह सृष्टि बनाई गयी है। उस आध्यात्मिक स्वरूप के माध्यम से समाज द्वारा उस स्रष्टा को आभार प्रदर्शित किया जाता है, जिसने जीवन के साथ-साथ जीवन चक्र को बनाए रखने हेतु भौतिक संस्थानों सहित उसके उपयोगिता के लिए मानव को बुद्धि प्रदान किया है। यही कारण है कि हमारे उत्सवों में सबसे पहले देवी-देवताओं के पूजन का विधान बनाया गया। इस विधान को पूरा करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें सामग्रियों की आवश्यकताओं होती है और इन सामग्रियों की पूर्ति हेतु अलग-अलग प्रकार के कार्यों को करने वाले लोगों को दायित्व दिया गया है। जिसके माध्यम से उत्सवों में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। इसलिए मेरा अंचल वासियों ने निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के प्राकट्य उत्सव को धूमधाम से मनाएं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा


