सभी भारतीय रेलों से आए प्रतिभागियों की आरपीएफ बिलासपुर ने की मेजबानी

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेलवे सुरक्षा बल में बल सदस्यों की शारीरिक दक्षता एवं फिटनेस बनाए रखने हेतु अंर्तरमंडलीय, जोनल स्तरों पर विभिन्न खेलों का आयोजन कराया जाता है इस क्रम में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अखिल भारतीय रेसुब योग प्रतियोगिता को संयोजित कराने की जिम्मेदारी द.पु.म.रेलवे बिलासपुर को दिये जाने पर बिलासपुर मंडल द्वारा 14 सितम्बर को रेल सांस्कृतिक भवन में योग प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री भवानी शंकर नाथ उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल,बिलासपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें 14 रेलों एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल से आऐ 37 पुरूष एवं 11 महिला बल सदस्यों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया।
योग प्रतियोगिता आयु वर्ग के नियमानुसार पुरूषों तथा महिलाओं की पॉंच श्रेणीयों (21-25 वर्ष, 25-30 वर्ष, 30-35 वर्ष , 35-45 वर्ष एवं 45 से अधिक) में आयोजित कराई गई। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ प्रदेश योगसंघ के 06 सदस्यीय टीम द्वारा प्रतियोगियों के प्रर्दशन का ऑकलन एवं श्रेणीकरण किया गया।
दिनांक 16.09.2023 को समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुनव्वर खुर्शीद महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण पाण्डेय मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेताओं को श्रेणी के अनुसार गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रॉंज मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफीयॉं प्रदान की गई।
इस क्रम में दक्षिण रेलवे(चेन्नई) सर्वाधिक 05 मेडल लेकर विजेता तथा मध्य रेलवे(मुंबई) 03 मेडल के साथ उपविजेता रही। इसी प्रकार उत्तर रेलवे,दक्षिण पुर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे एवं पुर्व रेलवे के प्रतियोगियों द्वारा 02-02 तथा दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पुर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के प्रतियोगियों ने 01-01 मेडल हासिल किया।
पुरस्कार वितरण पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ प्रदेश योगसंघ के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इसी कडी में वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर द्वारा पधारे अतिथियों को बतौर सप्रेम भेंट स्मृति चिन्ह दिया गया। पश्चात सभी रेलों से आए प्रतियोगी एवं बिलासपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य, संगीत की प्रस्तुति देकर समापन कार्यक्रम को यादगार बनाया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

