🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सन राइस फार्मा के ठिकाने पर ड्रग्स डिपार्टमेंट ने दबिश दी, डाइक्लोफैनिक सोडियम के 11 हजार इंजेक्शन वायल मिले

On: October 10, 2023 7:44 PM

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) राजधानी के महावीर नगर इलाके में भारत में प्रतिबंधित दवा के वायल का धड़ल्ले से व्यापार चल रहा था जिसे आज ड्रग विभाग द्वारा पकड़ा गया है। औषधि विभाग के छापे के बाद मामलें में बड़ा खुलासा हुआ है। मामलें में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महावीर नगर में सन राइस फार्मा के ठिकाने पर ड्रग्स डिपार्टमेंट ने दबिश दी जिसमें उन्होंने पाया कि सन राइस फार्मा में डाइक्लोफैनिक सोडियम के 11 हजार इंजेक्शन वायल रखे हुए है। जांच टेस्ट में दवा में मिला डाइक्लोफैनिक सोडियम जिसका विरोध साल 2015 में होने की वजह से ये डाइक्लोफैनिक सोडियम भारत में प्रतिबंधित है। 2015 में भारत सरकार ने किया था इस वायल को प्रतिबंधित किया था। लेकिन इस फार्मा में इसका वितरण किया जा रहा है। फार्मा के संचालक प्रेम झा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत इंजेक्शन की खेप तस्करी करने का मामला भी दर्ज किया गया है। प्रेम झा के खिलाफ रायपुर के 3 थानों में दर्ज है Ndps एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। शातिर ने अपनी बेटी मानसी झा के नाम पर लाइसेस बना रखा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment