आदर्श आचार संहिता का पालन सभी के लिए अनिवार्य-कमिश्नर चंद्रवंशी
0 कमिश्नर चंद्रवंशी ने ली नगरीय निकाय अधिकारियों की बैठक
रायगढ़। आदर्श आचार संहिता का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। इसे ध्यान में रखते हुए ही सभी को कार्यालय संबंधित कार्यों का निष्पादन करना होगा।
उक्त बातें निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने शनिवार को आयोजित जिले की नगरीय निकाय एवं निगम अधिकारियों की बैठक में कही। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि नगरीय निकाय में संपत्ति विरूपण के तहत करवाई अनिवार्य है और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के तहत सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को कार्य करना होगा। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने भारत निर्वाचन आयोग एवं प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित प्रमुख पत्रों की जानकारी दी और पत्रों में दिए गए संदर्भित अधिनियमों के तहत कार्य करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। दशहरा एवं दीपावली त्यौहार को देखते हुए विशेष ध्यान देने की बात कही गई। दुर्गा उत्सव समिति एवं नगरीय निकाय के अंतर्गत अन्य सामाजिक, सार्वजनिक समितियां के कार्यों पर निगरानी रखने और राजनीतिक आयोजनों के लिए संबंधितों के पास अनुविभागीय कार्यालय से अनुभूति होने संबंधित दस्तावेजों की जांच करने निर्देशित किया गया। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक विशेष विज्ञापन, बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग नहीं होने सुनिश्चित करने की बात कही। निजी स्थान पर भी राजनीतिक बैनर, पोस्टर आदि होने पर संबंधितों के पास अनुमति एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन से संबंधित समस्त कार्यों को प्राथमिकता पर रखना और भारत एवं प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की बात कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कही। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्ष्ण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, निगम के अधिकारी सहित सभी नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

