डांडिया क्वीन और किंग में पुरस्कार हीरे की अंगूठी, और अन्य नगद पुरस्कार सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया जाएगा
रायगढ़ -(वायरलेस न्यूज) – रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की अभिनव पहल से नवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं यादगार रॉयल गरबा 2023 का शानदार आयोजन आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर की शाम6बजे से रात्रि में दस बजे तक होटल श्रेष्ठा में किया जा रहा है। रायगढ़ के पत्रकारों को एक पत्रकार वार्ता में देते हुए रोटरी क्लब रायल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी व प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास ने मीडिया को बताया कि रॉयल गरबा 2023 के भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड के नामचीन कलाकार शिरकत कर रहे हैं जिसके अंतर्गत इंडियन आइडल फेम धरित्री शरण एक्ट्रेस सिंगर, पूजा ठाकरे डांडिया क्वीन, अंश दीपक सिंगर एक्टर्स व नामचीन सिंगर परफार्मर रिया भट्टाचार्य व बैंड टीम के कलाकार मधुर गरबा के धुन में यादगार प्रस्तुति देंगे।
वहीं गरबा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी वर्गों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमें 15 वर्ष तक रॉयल सुपर स्टार ब्वॉय, रॉयल सुपर स्टार गर्ल, रॉयल बेस्ट ड्रेसअप, ग्रुप डांस 15 वर्ष से ऊपर सभी वर्ग के लिए बेस्ट ग्रुप फर्स्ट एंड सेकंड, बेस्ट ड्रेसअप गर्ल, बेस्ट थीम कॉन्सेप्ट ग्रुप ओनली थीम एंड कॉन्सेप्ट, इसी तरह 45 वर्ष तक पहले दिन प्रथम पुरस्कार रॉयल क्वीन फॉरेवर, द्वितीय रॉयल पेयर फॉरेवर व तृतीय रॉयल ग्रुप फॉरेवर, वहीं 15 वर्ष तक के सभी वर्ग के लिए पहला रॉयल गरबा क्वीन, द्वितीय रॉयल गरबा क्वीन, रॉयल बेस्ट पेयर, रॉयल बेस्ट ड्रेसअप मेल, रॉयल बेस्ट ड्रेसअप फिमेल, रॉयल बेस्ट ड्रेसअप कपल, रॉयल बेस्ट एक्सप्रेशन के लिए व डांडिया क्वीन और किंग में पुरस्कार हीरे की अंगूठी, और अन्य नगद पुरस्कार सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह आयोजन को भव्यता देने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन सुशील रामदास, डॉ मनीष बेरीवाल, संदीप अग्रवाल, आशीष महमिया, आशीष अरोरा, मुकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल गणगौर, पंकज अग्रवाल,अजय अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

