- नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
- भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सरकारी दफ्तरों में किया जनसम्पर्क।
बिलासपुर -(वायरलेस न्यूज) जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल से कुछ लोगों ने पूछा, ‘‘आप कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में क्यों नही बोलते’’, श्री अग्रवाल ने जवाब दिया, कांग्रेस प्रत्याशी ने पौने पॉच साल में कुछ किया हो तो उस पर टिप्पणी ठीक है, लेकिन जिसने बघेल की सरकार के बावजूद कुछ नही किया, विकास के नाम पर शहर में एक ईंट भी नही रखा, पूरे कार्यकाल में अपनी ही पार्टी कांग्रेस में कांग्रेसजनों द्वारा अपमानित होते रहे, ऐसे प्रत्याशी से क्या उम्मीद की जा सकती है। गुण्डागर्दी, भू-माफिया, अपराधीकरण को संरक्षण देकर बढ़ावा देते रहे, इससे इस शांत शहर का बहुत नुकसान हुआ। भाजपा शासन आते ही शहर का अमन चैन वापस लौटाना ही उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम में जनसम्पर्क करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा, अनियमित कर्मचारियोें को सबसे पहले नियमित किया जाएगा। टास्क और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नही मिला है। उन्हें त्योहारों के सीजन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर वेतन मिले, इसके लिए वे चुनाव के बाद पहल करने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने पोस्ट ऑफिस, एस.पी. और आई.जी. ऑॅफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर भाजपा के कमल निशान का बटन दबाने का आग्रह किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

