बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)- आज भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए 12 जगहों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। भाजपा के संगठन पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 5 साल में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। शहर में तो कोई सुरक्षित नहीं हैं, यहां गैंगवार चल रहा है। इस अशांत शहर में लगातार चाकूबाजी, लुट व चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शहर को शांति का टापू एवं अमन चैन के लिए भाजपा को जिताने की अपील करते हुए भाजपा के नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब कांग्रेस को ही अपने विधायक पर भरोसा नहीं है, तो जनता कैसे भरोसा करेगी। शहर में जो भी विकास दिख रहा है वह पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की देन है। स्मार्ट सिटी की योजना अमर अग्रवाल ने लाई है। कांग्रेस शासन काल में कांग्रेस के विधायक विकास का एक पत्थर भी नहीं रख सके। भाजपा शासन काल में ही सड़क, नाली, बिजली की सुविधाएं शहर वासियों को मिली कांग्रेस शासन काल में आज जो काम दिख रहे हैं, वे अमर अग्रवाल के द्वारा शुरू किये गये विकास कार्य की देन है, और तो और शहर में बढ़ते अपराधों से महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने 5 साल पहले जनघोषणा पत्र तैयार किया था आज तक कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया। शहर की जनता ठगा हुआ महसुस कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया पी.एस.सी. में अपने लोगों को नियुक्ति दे दी। शहर की समस्याओं से निजात पाने तथा शहर को शांति का टापू बनाने के लिए अमर अग्रवाल को जिताने की अपील नुक्कड़ सभा में की गई। आज अमर अग्रवाल के पक्ष में भाजपा की 12 जगहों में नुक्कड़ सभा हुई जिसमें मंगला चौक, सांई मंदिर, टिकरापारा, ईमलीपारा, सुभाष नगर, गोड़पारा, मगरपारा, अशोक नगर, सरकंडा, रेल्वे समेत अनेक जगहों में नुक्कड़ सभा में भाजपा को जीताने की अपील की। आज नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र गुम्बर, जयश्री चौकसे, उमाशंकर जायसवाल, श्रीमती विभा गौरहा, शैलेन्द्र यादव, पूजा विधानी, किशोर राय, अरूणा दीक्षित, राजेन्द्र भंडारी, आर.विभा राव, प्रभा तिवारी, रोहित मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, शैलेन्द्र यादव, अरूणा दीक्षित आदि ने सभा को संबोधित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

