विजयादशमी पर शस्त्र पूजन : पुलिस लाइन और थानों में की गई शस्त्रों की पूजा….
● पुलिस लाइन में एसएसपी सदानंद कुमार मंत्रोच्चारण के साथ किये शस्त्रों की पूजा….. *रायगढ़* । वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है । परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । इसी क्रम में आज दिनांक 24/10/2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसएसपी श्री सदानंद कुमार शस्त्रागार के शस्त्रों की विधि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति किया गया। पूजन दौरान पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री एसएसपी श्री सदानंद कुमार और एएसपी श्री संजय महादेवा द्वारा तलवार से कद्दू के बकरे की बलि दी गई जिसके बाद खुले प्रांगण में हर्ष फायर किया गया । एसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये । एसएसपी व एडिशनल एसपी के साथ पुलिस लाइन शस्त्र पूजन कार्यक्रम में डीएसपी निकिता तिवारी, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल , रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, नगर निरीक्षक विजय चेलक, प्रशांत राव अहेर, रामकिंकर यादव सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में रखे शस्त्रागार/कोत में रखे हथियारों की साफ-सफाई पूजा किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

