भूपेश सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति का श्वेतपत्र जारी करे.
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कहा कि जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रहा है कांग्रेस अपनी हार के डर से लगातार लोक लुभावने वादे कर्जमाफ़ी,धान का बोनस, मुफ़्त शिक्षा समेत कई घोषणायें कर रही है और अपने नेताओं से करवा रही है। यदि वास्तव में कांग्रेस की मंशा सही है तो हमारी भी माँग है कि पाँच साल राज्य की आर्थिक स्थिति पर कांग्रेस और भूपेश सरकार तत्काल एक श्वेत पत्र जारी करे और यह स्पष्ट करे कि छत्तीसगढ़ सरकार अभी कितना कर्ज में है और आगे जो कर्जमाफ़ी करेगी या धान का बोनस देगी वह कैसे और कहाँ से लेकर देगी।
केवल चुनाव जीतने के लिए जनता को धोखे में नहीं रखनी चाहिए। कांग्रेस यदि किसान को एक तरफ़ से राहत देगी तो दूसरी तरफ़ वसूल भी लेगी। खाद, बीज का क़ीमत बढ़ा देगी, पेट्रोल ,डीज़ल गैस, सिलेण्डर , स्कूल फ़ीस, कापी किताब, बिजली की दर बढ़ा देगी। किसान को देने वाला पैसा किसान से ही दुगना वसूल करेगी।
इसलिए राज्य सरकार तत्काल राज्य की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र तत्काल जारी करे । ख़ुद भूपेश सरकार आज तक कितना कर्ज़े में है और किसान का कर्ज किस तरह माफ़ करेगी और मुफ़्त में किए गए वादों को किस तरह पूरा करेगी।यह आर्थिक श्वेतपत्र में स्पष्ट हो जाएगा ।चुनावी प्रलोभन की आड़ में छत्तीसगढ़ को बेतहाशा कर्ज में डूबा देने भूपेश बघेल सरकार की योजना है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की बिदाई तय है इसलिए कांग्रेस और भूपेश सरकार मनमानी घोषणाएं कर रहे हैं।*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

