पत्थलगांव। (वायरलेस न्यूज) विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के ग्रामीण मंडल के ग्राम दीवानपुर, मिर्जापुर, खारढोढ़ी, खरकट्टा, रैरुमाकला, केराकछार, बटुराकछार, सुसडेगा मे पत्थलगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय बुधवार को मतदाताओं से जनसंपर्क और क्षेत्र के परिवारजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंची।
जनसंपर्क सभा मे पत्थलगांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आपकी बेटी आपके पास, अपने मायके आई है और यंहा से कांग्रेस विधायक की विदाई कराने आई है। छत्तीसगढ़ को भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया है और भाजपा ही इसे संवारेगी। आपका आशीर्वाद चाहिए।
जनसंपर्क के दौरान हरजित भाटिया, चमर साय, वीरेंद्र सिंह , खेमानिधी यादव , सुनील अग्रवाल , अनिल मित्तल, प्रदीप गुप्ता, तोताराम यादव, मुन्ना श्रीवास, पुरानोराम यादव, जितेन्द्र वैष्णव और बहन सरिता सिदार उपस्थित रहे ।
भाजपा में शामिल हुए
जनसमपर्क सभा महेत्तर राम बंजारे, मालिक राम बंजारे, दयालु राम लहरे, चमरा राम विश्वकर्मा, जेठू राम माझी, चिंताराम मांझी, उजोराम मोदी, समारू राम मांझी, परदेशी राम मांझी, बूंद राम बंजारे, मोहनराम मोदी , राजकुमार बंजारे, नंदलाल मांझी, चंदरू राम लहरे, गंगा राम बंजारे, संतराम लहरे, महादेव, दुखु राम, बुधू राम, भगन राम, मोहर साय ( भूत पूर्व सरपंच), नृपलाल एक्का, शोभा, राम बघेल, धीर राम एक्का, “खरकट्टा” ग्राम मे यदुमणि यादव (ताम सिंह), प्रेमकांत यादव (मुन्ना), मित्रभान यादव, योगेश यादव, रामविलास पूरी, फकीर यादव, ईश्वर यादव, हलधर यादव, भरत यादव, शंकर यादव, दिलेश्वर यादव, लंबोध तिवारी ने थामा भाजपा का हाथ हुए भाजपा मे शामिल ।
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल मे जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा
ग्रामीण मंडल मे धुआंधार जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा कार्यक्रम की कड़ी मे मिर्जापुर और खारढोडी पंचायत के खेरखोरिपारा मे शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित करी और ग्रामीणों ने भी अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।
विधानसभा पत्थलगांव के चुनाव संचालक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा,जिला पंचायत सदस्य सालिक साय का धुआंधार चुनाव प्रचार कांसाबेल मंडल, महादेवडांड़ मंडल के विभिन्न स्थानों पर हुआ। महादेवडांड़ मंडल में चुनाव भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

