जनपद कार्यालय में “मतदाता मन के गोठ” थीम पर किया गया दीवार लेखन
सारंगढ़-बिलाईगढ़,(वायरलेस न्यूज 03 नवम्बर 2023) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में सुबह सारंगढ़ के जनपद कार्यालय से खेलभांठा मैदान तक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाईक रैली का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ने बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व की और नागरिकों को बाइक रैली के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया है। यह रैली तुर्की तालाब, सोनार पारा रोड, राजापारा, नया तालाब रोड, भारतमाता चौक, गढ़ चौक होते हुए खेलभांठा मैदान में समाप्त हुआ।
जनपद पंचायत सारंगढ़ में इस अवसर पर “मतदाता मन के गोठ” नामक थीम पर दीवार लेखन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी आम नागरिकों, काॅलेज के विद्यार्थियों, समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दी एवं मतदान हेतु प्रेरणादायक स्लोगन लिखे। डॉ सिद्दीकी ने लिखा “मतदान अवश्य करें”।
रैली समापन स्थल खेलभांठा मैदान में कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी ने उपस्थित सभी नागरिकों को मतदान हेतु शपथ दिलाई एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, पंचायत नोडल हरिशंकर चौहान, सारंगढ़ जनपद सीईओ संजू पटेल, परियोजना अधिकारी युवराज पटेल, कार्यक्रम प्रबंधक संदीप तम्बोली सहित बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

