बिलासपुर–(वायरलेस न्यूज) विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा ने हजार कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के सामने लखीराम ऑडिटोरियम में लंबे समय तक कांग्रेस में काम करने वाले और शक्ति एप में कार्यकर्ता जोड़ने का रिकॉर्ड कायम करने वाले कांग्रेस नेता पिनाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, केंद्र कि मोदी सरकार के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का हाथ थामा है। पिछले कई सालों से लगातार कांग्रेस के लिए काम करने के बाद भी पार्टी में कोई पूछ परख नहीं हो रही थी।

इतना ही नहीं पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कुछ नहीं किया युवाओं को निराश करने के अलावा कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया है।इसलिए आज बिलासपुर विधानसभा के हजार कार्यकर्ता उनके साथ भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

