जनता त्रस्त और शहर के जनप्रतिनिधि मस्त बिलासपुर बना क्राईम हब – अमर
गोडपारा, जूनी लाइन लाला लाजपत राय नगर में महिला मोर्चा ने किया जनसंपर्क में अमर अग्रवाल ने किया जनसंपर्क
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 08.11.2023) 3 दिसम्बर को बीजेपी की सरकार बनते ही बिलासपुर पर ठप्प पड़े विकास कार्य पटरी पर होंगे। शहर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा, अरपापार नगर निगम बनाने के साथ शहर को पूर्ण औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाने के साथ प्रत्येक वार्ड में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर योजना आरंभ की जाएगी। अचानकमार टाईगर रिजर्व को पूर्ण रूप से विकसित करते हुए पाली, खुंटाघाट और रतनपुर के पुरातन वैभव को पुनः स्थापित कर पर्यटन केन्द्रों का विस्तार किया जाएगा। खाली पड़ी हुई शासकीय भूमि का उपयोग सुनिश्चित करते हुए वृहद व्यावसायिक कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर के व्यापार का विस्तारीकरण होगा। स्मार्टसिटी के सभी कार्यों को यथा शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए प्रत्येक परिवार को पीने की पानी की सुविधा, 24 घण्टे बिना कटौती बिजली उपलब्ध कराना, बदहाल पड़ी यातायात सुविधाओं को व्यवस्थित संचालित करना, समस्त वार्डों में निर्मित पूर्ण विकसित उद्यान, सामुदायिक भवनों के साथ योग हेतु शेड निर्माण को पूर्ण कराना एवं गुण्डागर्दी, नशाखोरी, चंदाखोरी से मुक्त बिलासपुर का निर्माण किया जावेगा। उक्त बातें पत्रकारों से चर्चा के दौरान आज तोरवा क्षेत्र हेमूनगर रेल्वे परिक्षेत्र जनसंपर्क हेतू पहुंचे बिलासपुर बीजेपी उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा शहर के विधायक को शहर की जनता ने अवसर दिया लेकिन जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए, बिलासपुर की रूकी हुई विकास यात्रा की पूरी जिम्मेदारी शहर विधायक की हैं। आज शहर के महापौर और एक पूर्व विधायक के बीच हुई वार्ता का वायरल आडियो कांग्रेस का काला सच है, जिसमें शहर के महापौर स्वयं कह रहे हैं 5 सालों में शहर के विधायक ने क्या काम किया है? यह बता दे तो बहुत बड़ी बात है। आज यह साबित हो गया कि टिकटों की होड़ में पैसों के खेल सिर्फ सत्ता की कुर्सी हथियाने तक ही है। जनता के हितों से कांग्रेस एवं उनके नुमाइंदों का कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मस्त हैं, शहर की जनता त्रस्त हैं। पांच साल जनता ने बिलासपुर में नेतृत्वहीनता की बड़ी कमी महसूस की। व्यापारी ख़ुदको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, बिलासपुर को क्राइम हब बना दिया। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान रचे गये।
छत्तीसगढ़ राज्य अटल जी की देन है भाजपा ने ही इसे बनाया है और भाजपा ही इसे संवारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है उनकी ही पार्टी से कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो गया है और यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। इस क्षेत्र के पार्षद अशोक विधानी, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, ने कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी और अमर अग्रवाल इस बार भारी मतों से जीतेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मंडल अध्यक्ष निम्मा जीवनानी, सुरेश जीवनानी, ओम जीवनानी दीपक सिंह ठाकुर, चंदन यादव, नागू रेड्डी, राजा गोस्वामी, संतोष सिंह के अलावा सभी समाज के वृद्धजन महिलाएं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

