सरगुजा प्रवास के पहले रायगढ़ आगमन पर मोदी ने लिया ओपी से चुनावी फीड बैक
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) सरगुजा संभाग के दौरे में जाने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर रायगढ़ के निजी उद्योग के हवाई अड्डे पर रूके।इस दौरान रायगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी ओपी चौधरी से रायगढ़ विधानसभा में चुनाव प्रचार व उनकी तैयारियों को लेकर फीड बैक लिया। इस मुलाकात में हुई चर्चा को अनौपचारिक बताते हुए ओपी चौधरी ने इस मुलाकात की यादगार बताया। चुनाव के दौरान प्रधान मंत्री मोदी के दौरे को स्वाभामिक दौरा बताया।नरेन्द्र मोदी जी को सम्मानिय नेता बनाते हुए कहा वे हम सबके मार्गदर्शक है।उनसे आशीर्वाद को कार्य की ऊर्जा निरूपित करते हुए कहा उनसे मिलने के बाद कार्य की क्षमता लाखो गुना बढ़ जाती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने आना उनसे बात करना ही अपने आप में बहुत बडा मोटिवेशन है। ओपी ने कहा मुलाकात के बाद दैवीय शक्ति उनके आसपास स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात को उर्जा का स्त्रोत निरूपित करते हुए कहा पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। रोड शो हेतु अमित शाह जी का रायगढ़ आगमन भी कार्यकर्ताओ में उमंग उत्साह का जोश भरेगा। जम्मू कश्मीर से 370 हटाने वाले राजनीति के महानायक अमित शाह जी के रायगढ़ आगमन से पूरा माहौल भाजपा मय हो जायेगा। पार्टी के कार्यकर्ता सहित आम जनता अमित शाह से मिलने के लिए बेताब है। रोड़ शो में अमित शाह जी के शिरकत करने से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उर्जा मिलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

